Result of online painting competition organized on independence day declared
Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Result of online painting competition organized on independence day declared

रांची, झारखण्ड | मार्च | 16, 2020 ::
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर राज्य भर के 67 विद्यालयों से लगभग 700 छात्रों भाग लिया

कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा कला सांस्कृतिक निदेशालय, झारखण्ड सरकार के सहयोग से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आज कलाकृति स्कूल परिसर में विजेताओं के नाम घोषित किये गए |
प्रतियोगिता के संयोजक एवं कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर एवं युवा चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की राज्य में पहली बार इस तरह की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी जो पुर्णतः निशुल्क थी|
इस तरह के प्रतियोगिता में राज्य के हर कोने से बच्चों को भाग लेने का अवसर मिलता है|
इस प्रतियोगिता में राज्य भर के 67 विद्यालयों से कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 700 छात्रों ने विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और श्रेष्ठता को अपने कैनवास पर उकेरेंगे |
ज्ञात हो की इस प्रतियोगिता का विषय है “एक भारत श्रेष्ठ भारत” जिसमे राज्यभर से बच्चे भाग ले सकते थें |
सभी प्रतिभागियों को किसी भी माध्यम (रंगों) को इस्तेमाल कर उपयुक्त विषय पर चित्रकारी करनी थी |
पेंटिंग की तस्वीर खींच कर www.kalakritisoa.com वेबसाइट पर अपने विवरण के साथ अपलोड करना था |
प्रतियोगिता के दुतीय चरण में चयनित 100 बच्चों को अपनी पेंटिंग की मूल प्रति आयोजकों को जमा करनी थी उसके उपरांत 3 विभिन्न वर्गों में 40 विजितों का चयन किया गया |
साथ ही साथ प्रतियोगिता में सर्वाधिक भागीदारी हेतु विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया जायेगा |

 

Result of online painting competition organized on independence day declared

ग्रुप ऐ (कक्षा 1 से 3 ) में
जे वी एम् के मुकुंथन को प्रथम ,
डी पि एस के शौभित दुतीय एवं
शारदा ग्लोबल के समृध सिंह तृतीय स्थान पे रहे |

ग्रुप बी (कक्षा 4 से 7) में तीनो पुरस्कारों पर
डी पी एस के वेद वत्सल को प्रथम,
उषसी सरकार को दुतीय एवं
स्नेहल राज सिंह को तृतीय स्थान पर रहे|

ग्रुप सी (कक्षा 8 से 12) में
डी पी एस के ओजस दीप प्रथम,
जे वी एम् के श्रेष्ठा सृजनी को दुतीय एवं
शारदा ग्लोबल के श्रिस्टी को तृतीय पुरस्कार मिला|

साथ ही साथ अन्य छात्रों को सांत्वना एवं विशिष्ठ पुरस्कार हेतु चयन किया गया |

विजेताओं को पुरस्कृत स्वरुप
साइकिल,
बैग,
कला सामग्री,
टीशर्ट,
ट्रॉफी,
मैडल प्रमाणपत्र दे कर पुरस्कृत किया जायेगा |

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रभागिता प्रमाणपत्र डिजिटल स्वरुप में प्रदान की जाएगी |
इस प्रतियोगिता में विजयी चित्रों की प्रदर्शनी पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान की जायेगी |

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में
चित्रकार धनंजय कुमार,
रजनी कुमारी,
आयशा अहमद थें |

कार्यक्रम में तकनिकी सहयोग कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के द्वारा उपलब्ध कराया गया |

Leave a Reply