
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 02, 2020 :: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज ईसागढ़ एवं चांडिल बाजार का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर लोगों से क्षेत्र की समस्याओं को सुना उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा उन्होंने लोगों से कहा किसी भी तरह की समस्या हो उसे तुरंत समाधान केंद्र में जाकर लिखकर दे उसका तुरंत समाधान किया जाएगा क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विधानसभा में समाधान केंद्र की स्थापना की गई है मैं 24 घंटे आपके हर सुख दुख में खड़ा हूं उन्होंने रांची कार्यालय का नंबर जारी करते हुए कहा आप अपनी समस्याओं को इस नंबर पर भी बता सकते हैं2240060 दूसरा नंबर2240054 24 घंटे के अंदर आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा मैं नेता नहीं एक बेटा के रूप में आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा यह जानकारी सांसद prees प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी




