राची, झारखण्ड | नवम्बर | 02, 2024 ::
कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज हटिया विधानसभा के अनेक स्थानों में पदयात्रा और बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया।
वे हटिया, लालगुटवा, हिनू बस्ती, डिबडीह, कुटे, लाबेद, तिरील, छोटा घाघरा, सेक्टर 2 सहित अन्य स्थानों में चुनाव प्रचार कर वोट मांगा।आज उन्होंने बिरसा चौक में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया साथ ही तुपुदाना में झामुमो के कार्यकताओं की एक बैठक में भी शामिल हुए।
श्री शाहदेव ने कहा कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य, अच्छे सरकारी अस्पताल, अच्छे सरकारी स्कूल और हटिया के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें इस बार एक मौका दें। उन्होंने कहा कि हटिया की जनता अब बदलाव चाहती है और वे उन्हें एक बेहतर और विकसित हटिया देना चाहते हैं।वे हटिया विधानसभा के प्रत्येक लोगों के चेहरे पर मुस्कान और खुशियां बिखेरना चाहते हैं। इसलिए इस बार हाथ छाप पर वोट देकर कांग्रेस पार्टी को वोट दें और उन्हें जिताएं।
श्री शाहदेव आज छोटा घाघरा, लाबेद, डिबडीह व अन्य स्थानों पर सोहराई जतरा में भी शामिल हुए।




