Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का हुआ पुनर्गठन : शिवकुमार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष और राजीव नयनम बने प्रदेश महासचिव

 

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का हुआ पुनर्गठन : शिवकुमार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष और राजीव नयनम बने प्रदेश महासचिव

* राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों का बना संरक्षक मंडल

* 60 सदस्यों वाली गठित कमेटी सूबे में बुलन्द करेगी पत्रकारों की हक की आवाज़

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 03, 2022 ::  प्रेस क्लब में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के द्वारा प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में नए प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया गया पुनर्गठन कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रजत गुप्ता ने किया और कार्यक्रम का संचालन आरजे अरविंद प्रताप ने किया बैठक में मुख्य रूप से पत्रकारों के से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी रजत गुप्ता ने कहा कि उम्मीद है कि नई प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में पत्रकारों के हित की बात सिस्टम और सरकार के सामने आती रहेगी। वहीं संरक्षक मंडल के सदस्य हरिनारायण सिंह ने कहा कि नई कमेटी के रूप में नई उम्मीद जगी है। संरक्षक मंडल के राजेश तोमर ने भी कहा कि नई कमेटी ने विश्वास जगाया है। संरक्षक मंडल के विनय कुमार ने कहा कि कमेटी को उनका पूर्ण संरक्षण मिलेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने विस्तार से कमेटी के पुनर्गठन पर प्रकाश डाला और कहा कि नई कमेटी पूरी ऊर्जा के साथ पत्रकारों के हित मे सूबे में कार्य करेगी साथ ही बुलन्दी के साथ उनकी समस्याएं सरकार तक पँहुचाइ जाएगी। नवनिर्वाचित महासचिव राजीव नयनम ने कहा कि पत्रकारों का भरोसा न केवल कायम रहेगा बल्कि उनकी अपेक्षाओं पर संगठन खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी। इस मौके पर
प्रदेश संरक्षक मंडल के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित अधिकारियों और सदस्यों को माल्यार्पण के साथ गुलाब का फूल दे कर सम्मानित किया गया। संरक्षक मंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, रजत गुप्ता, सुधीर पॉल, राजेश तोमर, प्रेम नारायणन, विनय वर्मा, शफ़ीक़ अंसारी, धर्मवीर सिन्हा, रुद्रा विश्वास को शामिल किया गया है। वहीं पत्रकारों की प्रदेश महिला कमेटी के गठन हेतु वरिष्ठ पत्रकार छंदों श्री को स्वतंत्र रूप से जिमेवारी सौंपी गई चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी रजत गुप्ता ने विभिन्न जिलों से आये पत्रकारों के बीच यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शिवकुमार अग्रवाल और महासचिव के रूप में राजीव नयनम के साथ
साथ उपाध्यक्ष बिनोद विश्वकर्मा, जगदीश सिंह उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, उमेश प्रताप उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सचिव के रूप में क्यूम खान को संगठन प्रभारी का भी दायित्व सौंपा गया है साथ ही राणा अरुण सिंह सचिव, धीरेंद्र चौबे सचिव, अरविंद प्रताप को सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है, अभिषेक सिन्हा सचिव, रणधीर निधि सचिव, विनय राज को सदस्य्ता प्रभारी सह कार्यालय प्रभारी का दायित्व दिया गया है, हेमन्त कुमार को भी कार्यालय प्रभारी का दायित्व दिया गया है वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रताप सिंह, मुक्तिनाथ गिरी, धीरेंद्र प्रसाद, दिनेश पांडेय घण्टू, पिंटू दूबे, किशलय सानू, अनूप सोनी, पिनाकी रंजन, सचिन्द्र दास, सुधीर गोराई, सुदाम प्रधान, आनंद प्रियदर्शी, कुमार रमेश सिंह, संतोष कुमार गुप्त, शैलेश कुमार सिंह, कैलाश यादव, अमरनाथ पाठक, राजेश कुमार, जगजीत सिंह बग्गा, शाहिद रजा, मोहमद शब्बीर अंसारी, मिथलेश सिन्हा, ओमप्रकाश सहगल, उदय चौहान, अरविंद स्वर्णकार, तारकेश्वर महतो, गोविंद यादव, शेख मुजीबुल, बसन्त कुमार पंकज, चंद्रकांत गिरी, प्रमोद कुमार जायसवाल, प्रदीप साहू, प्रदीप महतो को जिमेवारी दी गयी। इस मौके पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply