राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 25, 2024 ::
विद्या भारती, झारखंड (विद्या विकास समिति, झारखंड वनांचल शिक्षा समिति एवं जनजातीय शिक्षा समिति )की वार्षिक पत्रिका ‘उत्सर्ग’ का विमोचन प्रांतीय कार्यालय शुक्ला कॉलोनी, हिनू , रांची में मालवीय जयंती के अवसर पर हुआ। कार्यक्रम के प्रस्तावना में पत्रिका के संपादक मनोज भारद्वाज ने कहा की उत्सर्ग पत्रिका में भैया बहनों के द्वारा प्रेषित उनके मौलिक रचनाओं, उनके द्वारा बनाए गए चित्रादि के माध्यम से तथा पत्रिका में भैया बहनों के वर्ष भर के शारीरिक एवं बौद्धिक प्रदर्शन के ब्यौरा को प्रकाशित किया जाता है। 108 पृष्ठ के पत्रिका का प्रसारन विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों एवं अभिभावकों के बीच में होता है। उद्देश्य है,भैया बहनों के रचनात्मक क्षमता को बढ़ाना तथा प्रांत की गतिविधियों से अभिभावकों को परिचित कराना। विद्या भारती अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रिका भैया बहनों के मौलिक रचनाओं के माध्यम से उनके अंदर कलात्मक एवं रचनात्मक ज्ञान को आकर प्रदान कर समग्र विकास में सहायक होती है। मूल्य परक शिक्षा के लिए ही विद्या भारती समाज में कार्य करती है। शिक्षा के साथ-साथ हमारे बच्चे मानवीय मूल्यों को भी सिखते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी परिपूर्णानंद जी महाराज चिन्मय मिशन के रांची के प्रमुख ने कहा कि विद्या जीवन में लक्ष्य के प्रति सजग होना सिखाती है विद्या भारती अपने छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं देती बल्कि शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्त नागरिक, अपने समाज देश के मूल्यों को समझने वाला बालक के रूप में निर्मित करती है। हमारे बच्चे आज भारतीय जीवन मूल्य को पकड़ कर रखा है कि नहीं यह प्रश्न है। जीवन मूल्य दूर हो रहा है। विद्या की गुणवत्ता की कमी के कारण कई प्रकार की समस्या आ रही है। विद्या वही है जो हमें मुक्त करती है ।शोभन स्थिति पाने की कामना सभी के मन में रहती है। हम मूल्य परक शिक्षा प्राप्त कर स्थिति को शोभन बना सकते हैं।
धन्यवाद ज्ञापन, विद्या विकास समिति के मंत्री, रामअवतार नारसरिया ने किया। उन्होंने समाज से आए विद्वान, शिक्षा प्रेमी तथा विभिन्न विद्यालय से आए प्रधानाचार्य आचार्य एवं संपादक मंडली को शुभकामनाएं दीं तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम, विद्या विकास समिति के सचिव अजय कुमार तिवारी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम व्यवस्थित संपन्न हुआ।




