Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा : विकास अग्रवाल सत्र 2022-23 के अध्यक्ष 

रांची, झारखण्ड | अप्रैल  | 03, 2022 : मारवाड़ी युवा मंच-रांची शाखा के सत्र 2021-22 की आम सभा आज अपर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपन्न हुई। बैठक दीपक गोयनका की अध्यक्षता में हुई। आम सभा का संचालन मंच के सचिव नीरज अग्रवाल के द्वारा किया गया। मंच के अध्यक्ष दीपक गोयनका ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में सभी सदस्यों ने अपना तन-मन और अपना कीमती समय देकर लोगों के बीच सेवा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सत्र 21-22 के लिए रांची शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिया गया है। बैठक के दौरान सत्र 21-22 के कार्यक्रम संयोजको को सम्मानित भी किया गया। मंच के कोषाध्यक्ष शुभम सिंघानिया ने पूरे वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मती से पारित किया गया।

आम सभा की समाप्ति के पश्चात सत्र 2022-23 की चुनावी प्रक्रिया आरम्भ की गई जिसमें मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत चुनाव पदाधिकारी राहुल अग्रवाल एवं मुकेश जालान ने उम्मीदवार अमित चौधरी और विकास अग्रवाल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतगणना का कार्य सम्पन्न किया। चुनाव पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी कि चुनाव के दौरान कुल 358 मत पड़े हैं। कुल पड़े 358 मतों में से 6 मत अवैध पाए गए। चुनाव में विकास अग्रवाल को कुल 202 मत पड़े और अमित चौधरी को कुल 150 मत पड़े। 202 मत प्राप्त होने के कारण चुनाव पदाधिकारियों द्वारा श्री विकास अग्रवाल को सत्र 2022-23 के लिए अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

*राहुल अग्रवाल/मुकेश अग्रवाल*
चुनाव पदाधिकारी
मारवाड़ी युवा मंच-रांची शाखा

Leave a Reply