आलेख़

नवनिर्माण एक रचनात्मक क्रिया : गुड़िया झा

रांची, झारखण्ड | मार्च | 19, 2020 :: हमेशा मन को उत्साह पूर्वक जोश में रखना और हर समय, हर क्षण अच्छा सोचने, करने तथा संभावनाओं की ऊंची सोच बनाये रखना हमारे अपने भीतर की बहुत बड़ी ताकत है।

ये एक ऐसी ताकत है जो हमें हमेशा यह एहसास दिलाती है कि कुछ भी संभव है। इस बात से ही हम इतने प्रभावित होते हैं कि हमें हर क्षण लगता है कि हमें जिंदगी जीने का सही नजरिया मिल गया।

ये प्रभाव ही हमें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
बदलाव हमें सबसे पहले अपने आप में लाना होगा। जब हम बदलेंगे तभी घर, परिवार, समाज और देश को बदल सकेंगे। हां लेकिन इसके लिए हमें कुछ बातों को अपबे जीवन में लागू करना होगा।

1, अपनी वास्तविकता को स्वीकारना।
हमारे अपने भीतर की सबसे बड़ी खामी ये है कि हम जो हैं, जैसे भी हैं इस बात को दिल से स्वीकार नहीं करते हैं।

लोगों के सामने काफी दिखावा करना हमारी मानसिकता बन गयी है। हमें इस आदत को छोड़ना होगा।

संसाधनों की कमी का होना भी हमें बहुत खटकता है।

जो हमारे पास नहीं है हम उसके लिए परेशान क्यों हों।

हमारी अपनी वास्तविक खुशी किसी महँगी चीजों की मोहताज नहीं है।

खुशी हमारी आंतरिक शक्ति की पहचान है।

इसे आधुनिक सुख सुविधाओं के बाहरी परत से ढकना इसकी पहचान को छुपाना है।

अच्छा ये होगा कि हमे अपने कार्य में ईमानदारी से लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। यही हमारी अपनी खुशियाँ देगा।

2, योजनाओं के अनुसार कार्य।
हम अपने जीवन में आगे बढने के लिए बड़े बड़े सपने देखते है। उन सपनों को पाने के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं भी बनाते हैं।

लेकिन उन योजनाओं को सही रूप देने में हम पूर्ण रूप से समर्पित नहीं हो पाते हैं।

अपने बड़े सपनों को पूरा करने के लिए हमें लगातार उस दिशा में कार्यरत रहना होगा।

हमसे ये काम हो जाएगा, हम अपने हाथ में लिए हुए काम को जरूर पूरा कर पाएंगे।

जिस दिन हमने ये भावना अपने भीतर मजबूत कर ली, फिर तो हमें अपने मुकाम तक पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

3, हमेशा सकारात्मक सोचें।
कभी कभी हम इतने मायूस हो जाते हैं कि जैसे लगता है कि हमने अपना बहुमूल्य चीज को खो दिया।

इसका एकमात्र कारण यह है कि हम अपने अतीत में बीती हुई बातों को छोड़ना नहीं चाहते हैं।

इसके अनुकूल यदि हम ये सोंचे कि अतीत में बीती हुई बातों ने हमें और भी मजबूत बना दिया है,तो हमें अपने जीवन जीने का
एक सार्थक नजरिया मिल गया है।

अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए वर्तमान और भविष्य पर फोकस करना चाहिए।

क्योंकि हमारा वर्तमान और भविष्य बिल्कुल खाली है। क्यों न हम इसे सही अर्थ देकर अपने जीवन को सुंदर बनाते हुए इसका सही सदुपयोग करें।तभी सही मायने में हम कह सकेंगे कि सचमुच हर समय, हर क्षण हमारे जीवन में कुछ भी संभव है।

 

 

Leave a Reply