राची, झारखण्ड | अप्रैल | 27, 2025 ::
वृहत् मारवाड़ी समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद जिला में पुनः मतदान आज दिन्नांक 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार, समय प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक श्री अग्रसेन स्मृति भवन, दुर्गा मन्दिर रोड़, हीरापुर धनबाद में प्रांतीय अध्यक्ष के चयन हेतु दिववार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 सम्पन्न हुआ।
उपरोक्त जानकारी प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने दी एवं कहा कि
चुनाव के सफल संचालन हेतु मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी एवं चुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित की देखरेख में चुनाव के मतदान का कार्य सुचारू रूप से संपन हुआ l
विदित हो कि चुनाव सत्र 2025-27 हेतु प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु दो प्रत्याशी क्रमश: बसंत कुमार मित्तल एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल थे। जिसमे विगत 13 अप्रैल 2025 को मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें धनबाद जिला में आहूत मतदान केंद्र में 484 वोट पड़े को लेकर प्रत्याशी बसंत मित्तल ने मतदान में अनियमितता की आपति उचित माध्यम से दर्ज कराई थी, तदोउपरांत चुनाव समिति ने बैठक कर जांच करने का निर्णय लिया एवं अगले आदेश तक मतगणना जो 15 अप्रैल को होना जो तय था पर रोक लगा दिया।
ज्ञातब्य हो कि धनबाद जिला के मतदान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जांचोउपरांत चुनाव समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनबाद ज़िला के मतदान में त्रुटि व अनियमितता की जानकारी देते हुए दिनांक् 27 अप्रैल 2025 को पुनः मतदान का निर्णय सुनिश्चित किया था। जिसमें धनबाद में पाँच सदस्यों की चुनाव समिति जिनमें क्रमश: योगेंद्र तुल्स्यान, बाबूलाल अग्रवाल, चेतन गोयनका, भीकुराम अग्रवाल एवं बिनोद पंसारी (धनबाद) को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त रांची से चुनाव समिति में अशोक पुरोहित, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा सहित चार सदस्यों को भी पुनः मतदान सम्पन्न कराने एवं सफल संचालन हेतु शामिल हुए।
श्री बिनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि धनबाद जिला अंतर्गत कुल 542 सम्मानित सदस्य कि त्रुटि रहित सदस्या सूची जारी किया गया था, जिनको धनबाद ज़िला के पुनःमतदान में मतदान करना था। आज संपन हुए पुनःमतदान में 542 मतदाता सदस्यों में 319 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन हुआ।
प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने पूर्व में आहूत मतदान में त्रुटियो व अनियमितता से पुनः मतदान में शामिल होंने की असुविधा हेतु सम्मानित सदस्यों से खेद प्रकट किया है एवं पुनःमतदान में भाग लेकर समाज को मजबूती प्रदान के लिए आभार प्रकट किया।
*मतगणना*
चुनाव समिति के श्री विनय सरावगी ने जानकारी दी है कि धनबाद ज़िला के मतदान पश्चात दिनांक 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे श्री माहेश्वरी भवन,रांची में समस्त 23 ज़िलों के 28 मतदान केंद्रो से प्राप्त सुरक्षित मतदान पेटी को खोलकर मतगणना कर साथ ही विजय उम्मीदवार की घोषणा किया जायेगा एवं स्थगित आमसभा की कार्यवाही सम्पन्न होगी




