Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जीपीबी सरस्वती विद्या स्कूल में स्थाई अमृतधारा की स्थापना

राची, झारखण्ड | मई | 14, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा सत्र 2024–25 अमृतधारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थायी अमृतधारा लगाने का संकल्प 10 मई को लिया गया था। जिसके तहत चौथा स्थाई अमृतधारा की स्थापना की गई।

जीपीबी सरस्वती विद्या स्कूल, अंतू चौक, मोराबादी में यह स्थाई अमृतधारा लगाई गई। जिसमें अमृतधारा प्रभारी श्रीमती निकिता जालान के सौजन्य से कमल मोर, श्रीमति नैना मोर के द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। इसके लिए शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया ।

स्कूल प्रबंधक के दो ट्रस्टी मौजूद थे विष्णु जालान एवं प्रदीप राजगढ़िया जिन्होंने भरपूर सहयोग किया। उनको शाखा द्वारा पौधा और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समर्पण शाखा की जो टीम गठित हुई है उससे समाज को बहुत सारी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि समर्पण शाखा को जब जब हमारे साथ की आवश्कता पड़ेगी तक तब वह हमारा साथ अवश्य देंगे । शाखा ने स्कूल के प्रधानाचार्य को दुपट्टा और पौधा दे कर सम्मानित किया। सहयोगकर्ताओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में अमृतधारा प्रभारी *निकिता जालान* ऐवम युवा *शशि बंका* ने कड़ी मेहनत के साथ इसे सजाया। और इसकी चौथी स्थापना को सुचारू तरीके से पूर्ण किया ।

इस कार्यक्रम में श् शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान, शशी बंका और कोमल पोद्दार उपस्थित थी।

 

Leave a Reply