Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

दक्षिणी छोटानागपुर से राष्ट्रीय जनता दल कम से कम 5-6 सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार

राची, झारखण्ड  | अगस्त   20, 2024 ::

झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय राँची में विशेष समिति की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के सभी जिलों की बैठक राँची जिला राजद जिलाध्यक्ष धमेन्द्र महतो की अध्यक्षता में समन्न हुई। इस में विशेष समिति के संयोजक गिरधारी गोप, सदस्य आबिद अली का स्वागत किया गया। बैठक में विशेष समिति द्वारा राँची लोहरदगा गुमला, सिमडेगा तथा खुटी जिला के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जो दल के मेनोफेस्टो में जोड़ा जायेगा। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखण्ड विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल मजबूती से बुथ कमिटी का गठन कर रही है। बाक्साईट आधारित उद्योग की स्थापना करना, एच.ई.ची को पुनः चालू करना तथा आरक्षण का पूर्ण समर्थन का निर्णय लिया गया। दक्षिणी छोटानागपुर से राष्ट्रीय जनता दल कम से कम 5-6 सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार है। कई जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है। जिसे राष्ट्रीय जनता दल पुरे जोर से विरोध करती है। इसे चुनावी घोषणा पत्र में सम्मिलित किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल एसटी. एसी. ओबीसी आरक्षण को लेकर कल की बंदी का समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, महासचिव मनोज पांडे प्रवक्ता डा० मनोज कुमार महासचिव कैलाश यादव, ज्ञानेश्वर यादव, सचिव रामकुमार यादव, अनिल शर्मा, कैशर जहाँ, महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, शलील अंसारी मो० गफार अर्जुन यादव, मनोज अग्रवाल, रामभजन सिंह, प्रणव कुमार बब्लू इम्तियाज हुसैन वारसी, यशवंत यादव, कमलेश कुमार, सूरज कुमार राय, राम प्यारे यादव, निरजन महतो, दिनेश बारला (जिलाध्यक्ष सिमडेगा), सहजादा अनवर (जिलाध्यक्ष खुटी), सहित दल के कई पदाधिकारीयों ने अपने विचार रखें।

 

Leave a Reply