Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सुरेश चन्द्र पोद्दार झारखण्ड राज्य धर्मशाला समन्वय समिति के अध्यक्ष निर्वाचित 

रांची, झारखण्ड  | अगस्त  | 31, 2021 :: झारखण्ड राज्य धर्मशाला समन्वय समिति की एक आम सभा माहेश्वरी भवन के सभागार में सम्पन्न हुई । सभा की अध्यक्षता श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार ने की । प्रारम्भ में बिहार – झारखण्ड प्रदेश माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष श्री राज कुमार मारू ने आगत संस्थाओं के पदाधिकारियो का स्वागत किया ।
अपने अध्यकीय सम्भोधन में श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार ने सबका अभिनन्दन करते हुए विगत वर्षों में समिति द्वारा किये गये क्रिया – कलापों का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसमें केंद्रीय विक्त मंत्रालय के उत्पात विभाग द्वारा धर्मशालाओं पर सेवा – कर लगाने के विरोध के पश्चात धर्मशालाओं को सेवा – कर मुक्ति व झारखण्ड बिक्री – कर विभाग द्वारा धरशालाओं को विलासिता – कर के दायरे लाने का प्रयास के पश्चात समिति द्वारा विरोध करने पर धर्मशालाओं से विलासिता – कर का विलोपन समिति की मुख्य उपलब्धि रही ।
श्री पोद्दार ने बताया कि वर्तमान में राँची नगर निगम द्वारा धर्मशालाओं को “झारखण्ड शहरी छेत्र धर्मशाला , विवाह भवन , बैंक्वेट हॉल , लॉज एवं होस्टल निर्माण और अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 से मुक्त कराने का सैद्धान्तिक विरोध किया जा रहा है – इस सम्बंध में राज्य के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को स्मार – पत्र दिया गया है – इस कार्य मे सफलता का पूर्ण विश्वास है ।
सभा में मारवाड़ी ब्राह्मण भवन , महेश्वरी भवन , दिगम्बर जैन भवन , पटेल भवन , रतनलाल जैन स्मृति भवन , सेठ रामेश्वर लाल स्मृति भवन , छगनलाल जैन स्मृति भवन , पारिजात भवन , चौधरी धर्मशाला , महुरी समाज सेवा समिति , सैनिडाक भवन सहित अनेक धर्मशालाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
सभा ने करतल ध्वनि के बीच “श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार” को झारखण्ड राज्य धर्मशाला समन्वय समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया । उल्लेखनीय है की श्री पोद्दार विगत 21 वर्षो से इस समिति के संस्थापक संयोजक के पद पर कार्यरत थे । प्रबन्ध मंत्रणा समिति में श्री कृष्ण कुमार पोद्दार , श्री राजेन्द्र सरावगी , श्री छगन लाल पटेल , श्री शिव शंकर साबू , श्री धर्मचन्द रारा व श्री नरेन्द्र कुमार जैन को मनोनीत किया गया ।
अन्त में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार ने उपस्थित सभी सदस्यों से समर्पण – निष्ठा व एकता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया ।

Leave a Reply