Breaking News Latest News झारखण्ड

गीता जयंती पर शौर्य दिवस का होगा आयोजन : विहिप

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  01, 2024 ::

विश्व हिंदू परिषद झारखण्ड प्रांत कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक पूर्वाह्न 10:00 से 5:00 बजे तक बैठक दो सत्रों में स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होरिजन में की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को समाज में समन्वय बना कर कार्य करने का निवेदन किया।
बैठक में विगत माहों में संपन्न हुए कार्यक्रमों हुतात्मा दिवस और संस्कार सप्ताह की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। गीता जंयती के अवसर पर 11 दिसम्बर और 15 दिसम्बर को गीता जयंती के अवसर पर शौर्य दिवस का आयोजन प्रखंड स्तर पर किया जाएगा। 15 जनवरी 2025 त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम विभाग स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। आगामी जनवरी माह में प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित केंद्रीय बैठकों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद् झारखण्ड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राजेंद्र मुंडा, मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री सह बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, स्वामी कृष्णा चैतन्य सहित सभी विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री उपस्थित थे।

 

Leave a Reply