Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज (पुरुष एवं महिला) कुश्ती सिलेक्शन ट्रायल – 2023 का आयोजन

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 26, 2023 ::

दिनांक 26.10.2023 को मारवाड़ी कॉलेज, रांची के द्वारा रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज (पुरुष एवं महिला) कुश्ती सिलेक्शन ट्रायल – 2023 का आयोजन किया गया।
इस सिलेक्शन ट्रायल में मारवाड़ी कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, बीएस कॉलेज, लोहरदगा, कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला, पीपीके कॉलेज, बुंडू, महिला कॉलेज, लोहरदगा, टाना भगत कॉलेज, घाघरा, योगदा सत्संग कॉलेज रांची तथा सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राहुल कुमार, कोच मो. नसीम, झारखंड ओलंपिक संघ की कुश्ती टेक्निकल टीम तथा मैच रेफरी उपस्थित थे।
इस ट्रायल के आधार पर राँची विश्वविद्यालय की टीम बनाई जायेगी।

Leave a Reply