राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2025 ::
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर रांची समैरिटन राउंड टेबल-244 एवं लेडीज सर्कल १६९ ने राउंडटेबल द्वारा निर्मित पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती हटिया में नए दो क्लासरूम ब्लॉक का भूमिपूजन किया ।
साथ ही पाँच सौ से अधिक स्कूली बच्चों के बीच इस शुभ अवसर पर सोलह सौ कॉपी बांटी गई ।
राउंडटेबल 244 के अध्यक्ष अविनाश जैन ने कहा की ये दो नए क्लासरूम राउंडटेबल के सदस्य अपने व्यय एवं चैरिटी के माध्यम से बच्चों के लिए बना रहे है, जो दो महीने में बन कर तैयार हो जायेगा ।
राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल संस्था के सौजन्य से भूमि पूजन के मौके पर हटिया के हजाम बस्ती स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन व अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया । विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति संस्था तत्पर है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है।
मौके पर रांची समेरीटन राउंडटेबल-244 के अध्यक्ष अविनाश जैन, आकाश खोसला, लेडीज़ सर्कल चेयरपर्सन प्रीति सराफ, पीयूष सरावगी, आयुष मोदी, साकार मोहता, संदीप खेमका, लेडीज सर्कल की नेहा खेमका, सन्नी केडिया, मनीष जैन एवं अन्य सदस्य ने स्कूली बच्चों संग खुशियां साझा की ।




