Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हरमु रोड में खुला भारतीय जनता पार्टी, राँची लोकसभा का प्रधान चुनाव कार्यालय

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2019 :: आज दिनांक 12 अप्रैल 2019 को पुर्वाह्न 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी, राँची लोकसभा का प्रधान चुनाव कार्यालय का उदघाटन कार्तिक उराँव चौक, हरमु रोड स्थित नवनिर्मित भवन में राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने फीता काट कर किया।
इसके बाद उपस्थित नेताओं द्वारा डौक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राँची महानगर-जिला के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने किया।

उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन ईमानदारी से करना है।
उन्होने कहा कि चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता की भुमिका महत्वपूर्ण है। मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि सबसे बड़े मार्जिन से हम ये सीट जीतें हमे इसके लिए पूरा जोर लगाना है।

पार्टी से राँची लोकसभा के उम्मीदवार संजय सेठ ने कहा कि ग्रामीण छेत्रों में भी हर वर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जीवन में भारी बदलाव आया है और सभी लोग फिर से नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।

प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश प्रकाश ने कहा कि देश की जनता अब मजबूर नही; मजबूत सरकार चाहती है और देश की बागडोर फिर से मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने के लिए अपना मतदान कर रही है।
महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने कहा कि प्रधान कार्यालय से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता अपनी भुमिका निभाने को सदैव तत्पर हैं एवं सबकी जिम्मेवारी तय की जा रही है।
कार्यक्रम को महापौर आशा लकड़ा, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, काँके विधायक जीतू चरण राम, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री के के गुप्ता एवं धन्यवाद ग्यापन राजू सिंह ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्छ ऊषा पांडेय, आरआरडीए अध्यक्छ परमा सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्छ कमाल खान, पूर्व जिलाध्यक्छ सत्यनारायण सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, सुनील शर्मा, वरुण साहु, जनार्दन शाह, मंजू चौधरी, सुनीता देवी, पंकज वर्मा, अजय अग्रवाल, सुजीत उराँव, प्रकाश साहु, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा, राजा सिंह, देवेंद्र शर्मा, अनिता वर्मा, जितेंद्र सिंह पटेल, अरविंद सिंह पिंटू, सुबेश पांडेय, बलसाय महतो, छत्रधारी महतो, राजेश सिंह, रामलगन राम, बिनोद महतो, जीतन यादव, सुजीत चौरसिया, अजय गिरी, सुरज साहु, गोपाल सोनी, धनंजय सिंह पप्पू, रामजी प्रसाद, विरेंद्र बहादुर, पार्षद अरूण झा, ओमप्रकाश, नकुल तिर्की, विनोद सिंह, रोशनी खलखो, राहुल चौधरी, वीणा मीश्रा, सीमा पात्रा, राजेश प्रसाद, ओमप्रकाश पांडेय, ललन सिंह, अमित कुमार पांडेय, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply