Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड के कलाकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा पहलगाम घटना का विरोध प्रदर्शन 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  28, 2025 ::

जम्मू-कश्मीर पहलगाम के बैसरन घाटी में दिनांक 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा धर्म पूछ पूछ कर मारे गए निर्दोष पर्यटकों की बर्बरतापूर्ण हत्या के विरोध में झारखंड प्रदेश के कलाकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों तथा अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया।

 

विभिन्न प्रदेशों के मारे गए सभी 28 भारतीय पर्यटकों को कैंडल जला कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सभी कलाकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों तथा अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की है कि भारत से आतंकवाद का समूल नाश किया जाय और भारत के भीतर छुपे हुए आतंकियों एवं अनधिकृत रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल भारतीय न्याय प्रक्रिया के अंतर्गत दंड दिया जाय ताकि दोबारा ऐसी दुःखद घटना न हो।

 

कलाकारों की इस श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर अनिकेत, डॉ सुशील अंकन, कुमकुम गौड़, डॉ. कमल बोस, मधुरेश चन्द्र, वीणा चन्द्र, सूरज खन्ना, विनोद जायसवाल, नरेश प्रसाद, मिथिलेश पाठक, विश्वनाथ प्रसाद, रीना सहाय, शिवम् मनोरम, संजय लाल,

अरुण नायक, कैलाश मानव, अशोक गौड़, शशिकला पौराणिक, गौरी शंकर शर्मा,राकेश चंद्र गुप्ता, जी वी शास्त्री, रीना सहाय,जय दीप सहाय, इंदु पाराशर, किरण सिंह

सहित बड़ी संख्या में कलाकार, साहित्यकार, बुद्धिजीवी और विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसमे अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की मीना सिंह, सतनाम सलूजा, मंदिरा, निशा सलूजा ,रूबी शुक्ला, रागिनी लक्ष्मण शामिल थीं।

Leave a Reply