Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखण्ड टीम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2024 के लिए दिल्ली रवाना

राची, झारखण्ड | मार्च | 26, 2024 ::

कुश्ती टीम को रवाना करने से पूर्व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने राँची रेलवे स्टेशन पर सभी खिलाड़ियों को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाओ के साथ रवाना किया।
2024 U-15  एवं  U-20 पुरुष फ्रीस्टाइल/ ग्रीको रोमन एवं महिला फ्रीस्टाइल  राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जिसका आयोजन 28 से 30 मार्च 2024 तक नोएडा,उ०प्र० में आयोजित हो रहा है,  उक्त नेशनल में झारखंड कुश्ती टीम के 65 सदस्यीय  जिसमें 40 पुरुष पहलवान, 15 महिला पहलवान एवं 10 टीम प्रशिक्षक शामिल है उक्त प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना होने से पहले झारखंड  खेल विभाग के सहयोग द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, खेल किट देकर झारखंड  U-15  एवं  U-20  कुश्ती टीम को रवाना किया गया।
U-15  एवं  U-20 झारखंड राज्य कुश्ती टीम के सदस्यों को  झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर(भा.प्र.से.), के रवि कुमार,(भा.प्र.से.),  खेल निदेशक झारखंड  सुशांत गौरव (भा.प्र.से.), भोलानाथ सिंह,  महासचिव रजनीश कुमार,  बिजय शंकर सिंह, सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार ने शुभकामनाएं दी।

 

 

Leave a Reply