
रांची, झारखण्ड | मार्च | 27, 2020 :: एक ओर पूरे देश में कोरोना को लेकर लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है राजधानी रांची में भी लॉक डाउन की वजह से कई ऐसे गरीब हैं जिनके खाने पीने की व्यवस्था नहीं हो रही है इसी को लेकर राजधानी रांची में रांची प्रेस क्लब के कई सदस्य सड़क पर निकलकर लोगों की मदद करने निकले प्रेस क्लब के सदस्य पूरे रांची में घूम कर जरूरतमंदों की मदद करने निकले और जरूरतमंदों के बीच खाने-पीने के समान के साथ-साथ दवाइयां भी बांटी वहीं प्रेस क्लब के एम्बुलेन्स से मरीजों को अस्पताल भी पहुंचाया गया।
इस मौके पर प्रेस क्लब के
उपाध्यक्ष पिंटू दुबे,
सयुंक्त सचिव जावेद,
राजीव,
अंकुर,
संदीप नाग,
प्रदीप और पवन
ने सभी जरूरतमंदों के बीच मास्क भी बांटे।




