Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

रांची नागरिक समिति ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाये जाने पर दी बधाई  

रांची, झारखण्ड । जून | 21, 2017  :: रांची नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल ने बिहार के माननीय राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाये जाने पर बधाई दी है। नागपाल ने केन्द्र के इस फैसले का स्वागत किया है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। नागपाल ने कहा कि कोविंद ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। समिति की ओर से बधाई देने वालों में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पद्मश्री बलबीर दत्त, धर्मचंद रारा, महाबीर सोगानी, सुभाष सेठ, दिलिप शर्मा, कुलदीप सिंह दीपक आदि थे

Leave a Reply