Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

हाँशी भरत शर्मा कराटे इंडिया आर्गनाजेशन के अध्यक्ष चुने गए

राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 ::

भारतीय कराटे के प्रमुख प्रशाशक एवम् स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तकनीकी निदेशक हाँशी भारत शर्मा आज कराटे इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन (KIO) के अध्यक्ष चुने गये।
स्पोर्ट्स कराटे ऐसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हांसी मानस सिन्हा एवम संयुक्त सचिव शिहान शशि पांडे झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए आज कराटे इंडिया आर्गनाजेशन के EGM एवम् चुनाव में आधिकारिक रूप से भाग लेते हुए मतदान किया।

हाँशी भारत शर्मा के अध्यक्ष बनने पर स्पोर्ट्स कराटे ऐसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हांसी मानस सिन्हा, सी.ई.ओ सेंसाई के .के.सिंह, कार्यकारी सचिव सेंसाई हेजाज आसदक़ , क्योशी नरेन्द्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार ,सेंसाई धनजय श्रीवास्तव , शिहान रंजीत मेहता सहित सभी सदस्यों ने खुशी जताई ।

कराटे इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन के तत्वाधान में उत्तराखंड कराटे संघ द्वारा आयोजित जूनियर, कैडेट, U21 एवम् सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 9 मई से 12 मई तक देहरादून में आयोजित की जा रही है जिस झारखंड के २७ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। झारखंड टीम के कोच की भुमिका राष्ट्रीय कराटे कोच सेंसाई शीतल टोपनो निभाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply