Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 चक्रों में खेल समाप्त

राची, झारखण्ड  | मई |  31, 2025 ::

त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 चक्रों में खेल समाप्त

इस कार्यक्रम में अतिथि गुरूनानक हॉस्पीटल के सदस्य श्री दर्शन सिंह, जितेन्द्र पाल सिंह, गुरूनानक स्कूल स्र्पोटर्स इंचार्ज श्री परमजीत सिंह, सह सचिव श्री हरमित सिंह उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग ‘रूबल’, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, संघ के सदस्य सुनील कालरा, राजीव चटर्जी, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार, मृदुल सिंह, मैनेजर एजीसीए, शुभम, शंशाक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी मौजूद थे।

पांच चक्रों के बाद बी.सी. त्रिपाठी, विवाश कुमार सिन्हा, आदित्य झा, आरव राज मेहता, शीर्ष पर है।

रांची जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, सांसद (राज्य सभा) ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खेल हमें एकाग्रित होने की प्रेरणा देता है। जिससे हम मानसिक रूप से मजबूत बनते है।

कल दिनांक 01 जून 2025 को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा इसकी जानकरी संघ के सचिव नवजोत सिंह अलंग ने दी।

Leave a Reply