
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 12, 2019 :: रांची नागरिक समिति के तत्वावधान में बडालाल स्ट्रीट अपर बाजार के मुहाने (चौराहे)पर लोहड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री बलबीर दत्त, चैम्बर अध्यक्ष दीपक मारू, नगरमल मोदी सेवासदन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सरावगी उपस्थित थे। समारोह के पुर्व इस आयोजन में शामिल लोगों ने स्व.अशोक नागपाल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पद्मश्री बलबीर तथा रांची नागरिक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि स्व.अशोक नागपाल से लगभग 40 साल से ज्यादा समय से नाता रहा है उन्होंने जो योगदान समिति में दिया वह स्मरणीय है। चैम्बर अध्यक्ष दीपक मारू ने कहा की अशोक नागपाल जी को वह अक्सर कई समाजिक कार्यों में शामिल होकर अपनी सहभागिता देते रहे हैं नगरमल मोदी सेवासदन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सरावगी ने कहा कि आज बहुत गर्व है कि आज उनके बेटे संदीप नागपाल ने इस परम्परा को जारी रखा और समाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। इस अवसर आये हुए लोगों ने समिति के सचिव संदीप नागपाल के साथ लोहड़ी को प्रज्जवलित कर अग्नी का परिक्रमा करते हुए तिलकुट रेवड़ी मूंगफली का प्रसाद ग्रहण किया। शिव शंकर साबू, कुलदीप सिंह दीपक, कमल जैन, दिलिप शर्मा, राकेश जैन काशलीवाल, परमजीतसिंह भसिन, राजेंद्र सरावगी,प्रेम मित्तल,प्रेम कटारुका, सुभाष सेठ,सुभाष जैन, पवन मंत्री, बिरेंद्र जैन एफजेसीसीआई के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।


