Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड द्वारा आयोजित किया गया महिला हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल

रांची झारखण्ड  | अप्रैल  |  06, 2022 ::  अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड के द्वारा आज रांची के बरियातू एस्ट्रोटर्ग हॉकी स्टेडियम में झारखंड के महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया ।जिसमें झारखंड के कुल 51 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। 51 महिला हॉकी खिलाड़ियों का आपस में मैच कराया गया । इनमें से 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है इन 26 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी और उनमें से बेहतर 18 महिला हॉकी खिलाड़ियों को झारखंड टीम से चयनित कर 06 मई से 17 मई तक भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में खेलने का अवसर दिया गया ।आज हॉकी झारखंड द्वारा विश्व खेल दिवस के अवसर पर चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, असरिटा लकड़ा, बिगन सोय,माइकल लाल, दशरथ महतो, ललित पन्ना इत्यादि उपस्थित थे।उपस्थित खिलाड़ियों को महासचिव विजय शंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की जिस तरह हम भारत वासी 29,अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते है उसी प्रकार पूरे विश्व के लोग 06अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते है।

Leave a Reply