Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो के अंडर-17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में राँची जिला चैम्पियन

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   29, 2024 ::

खेलो झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड राज्य-स्तरीय (SGFI) स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन खेलगाँव स्थित प्रैक्टिस एथलेटिक्स मैदान में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्षीय बालक वर्ग में राँची जिला यानि बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची ने चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ। फाइनल मैच में राँची जिला ने कोडरमा जिला को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 16-09 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। राँची के रोहित लोहरा को सर्वश्रेष्ठ चेजर (अनुधावक) एवं कोडरमा के पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ रनर (धावक) को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे, विशिष्ट अतिथि झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव शिव कुमार पांडेय एवं झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह इस प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक डाॅo अजय झा ने संयुक्त रूप सभी आयु वर्गो के विजेता, उपविजेता, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम के सभी सदस्यों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक शंशाक कुमार ने किया। इस अवसर पर श्रीमती कलावती कुमारी , राकेश कुमार, अजीत कुमार, मोइन अंसारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय के विजेता होने पर विधालय सचिव सजल बनर्जी, प्रधानाध्यापिका मंजू रानी डे, शिक्षक सुदर्शन नाग, अर्चना कुमारी, माधव मोहन घोरामी, रागिनी कुमारी ने बधाई और शुभकामनाए दिए।

 

 

Leave a Reply