Breaking News आलेख़

व्यक्तित्व भी बहुत कुछ कहती है :: गुड़िया झा

व्यक्तित्व भी बहुत कुछ कहती है :: गुड़िया झा

व्यक्तित्व का अर्थ अक्सर हम चेहरे और पैसे के आधार पर मानते आये हैं। जबकि वास्तविक रूप से चुम्बकीय व्यक्तित्व का अर्थ बड़ी सोच और बेहतर कार्य करने के तरीकों से भी है। आज तक जितने भी महान और सफल व्यक्ति हुए हैं उनमें एक आम बात यह है कि उनकी बड़ी सोच से ही उनके व्यक्तित्व का पता चलता है। वे अपने जीवन में अच्छे लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। एक अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण में कुछ बातें सहायक हो सकती हैं।

1, बड़ी सोच
एक अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण में अच्छी सोच का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। अगर हमारी सोच दूसरों की सेवा करना है, तो निश्चय ही हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है। लोग हमारे विचारों के प्रति आकर्षित होने लगते हैं। मनोवैज्ञानिकों का भी कहना है कि जैसी हमारी सोच होगी वैसा ही प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ेगा।
चुम्बकीय व्यक्तित्व का सबसे अच्छा उदाहरण हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी हैं। देश को हर स्तर पर आगे बढ़ाने और उनके कार्य करने के तरीके ने देश तो क्या विदेशों में भी उन्हें सम्मान के शिखर पर पहुंचा दिया है।

2,आहार।
संतुलित भोजन हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाता है। कहा भी गया है कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। भोजन में सीमित मात्रा में तेल-मसालों का उपयोग, फलों और सब्जियों का भरपूर सेवन आकर्षक व्यक्तित्व निर्माण में बहुत सहायक होते हैं।

3, सत्संग।
हमारा कीमती समय आदर्श व्यक्तियों के साथ होने से हमारे भीतर भी उसी तरह की गुणवत्ता आती है। इसलिए सत्संग भी सकारात्मक विचार वालों के साथ रहने से हमारी प्रगति के रास्ते अपने आप ही बनते हैं।

4, वर्तमान में जीना।
हमारा अधिकांश समय बीते हुए अतीत या भविष्य की चिंताओं में ही व्यतीत होता है। जब हम इनसे थोड़ा हटकर अपने वर्तमान में 100 प्रतिशत योगदान देते हैं तब हमारा व्यक्तित्व करिश्माई और आकर्षक होता है। ऐसे लोगों को पता है कि आध्यात्मिकता एवं तमाम शक्ति उनके अंदर है और उनमें 100 प्रतिशत महान बनने की क्षमता है, क्योंकि वे जन्मजात विजेता हैं। तो दूसरों को दोष क्यों देना या बाहरी दिखावा क्यो करना।

Leave a Reply