राची, झारखण्ड | नवम्बर | 17, 2024 ::
झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच में पहली बार मंडलीय स्तर में मंडल 1 के महिला शाखाओ के लिय WPL बॉक्स क्रिकेट का आयोजन रांची A स्क्वायर क्लब कांके रोड रांची में सम्पन हुआ
प्रांतीय उपाध्यक्ष सह आयोजक शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानियाँ ने बताया की झारखण्ड प्रान्त के 24 सालो के इतिहास में पहली बार महिला बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमे मंडल की चारों महिला टीम रांची समर्पण, रांची साउथ जाग्रति, रामगढ़ चेतना एवं झुमरितेलैया प्रेरणा ने भाग लिया. एक दिवसीय आयोजन में चारो टीमो ने आपस में मैच खेले एवं दो सर्वाश्रेष्ठ टीम रांची सर्मपण शाखा एवं रामगढ़ चेतना के बीच फाइनल मैच सम्पन हुआ जिसमे रामगढ़ चेतना विजेता बनी
पुरे दिन चले इस कार्यकम में कुल 7 मैच हुए संध्या 6 बजे से समापन समारोह सह प्रेजेंटेशन सेरेमनी आरम्भ हुआ जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता, खेल जगत से चंचल भट्टाचार्य, पूर्वे प्रांतीय अध्यक्ष मारवाड़ी सम्मेलन श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी, पूर्वे प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रवीण जैन छाबड़ा जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुखालय) युवा विशाल पड़ियाँ , प्रांतीय संयोजक युवा विकास अग्रवाल, प्रांतीय कोसधय्श युवा सुगम सरायवाला, मुख्य सोजनकर्ता अभय अग्रवाल, प्रांतीय स्थायी आमंत्रित सदस्य युवा हिमांशु केडिया, प्रांतीय सहायक मंत्री युवा श्रेया केडिया उपसित्थ थे जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को एक मोमेंटो प्रदान किया साथ ही प्रत्येक मैच के मेन ऑफ़ दी मैच, सर्वाश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वाश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वाश्रेष्ठ खिलाडी एवं दबंग ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया
साथ ही विजेता टीम को विनर कप एवं दूसरी फाइनल की टीम को रनर अप का ख़िताब दिया गया उपस्तिथ सभी अतिथियों ने युवा विनीता सिंघानिया, टीम सर्मपण द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रसंशा की.
कार्यकम का संचालन कार्यकम संयोजिका सोभ्य सोमिता, शाखा सचिव शुभा अग्रवाल एवं शाखा की पूर्वे अध्यक्ष विनीता बियानी जी ने किया स्वागत उदगार शाखा सचिव सह प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा विनीता सिंघानियाँ एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा शुभा अग्रवाल ने दिया




