Food packets by gurudwara sri guru nanak satsang sabha to needy people
Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा लॉक डाउन से प्रभावित विद्यानगर के जरूरतमंद लोगों को पैकेट लंगर उपलब्ध कराया

Food packets by gurudwara sri guru nanak satsang sabha to needy people

रांची, झारखण्ड | मार्च | 28, 2020 :: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा लॉक डाउन से प्रभावित विद्यानगर के जरूरतमंद लोगों के लिए रोजाना 100 पैकेट लंगर तैयार किया जा रहा है.
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी परिसर में पिछले तीन दिनों से रोजाना खिचड़ी आचार का लंगर तैयार कर विद्यानगर में लॉक डाउन से प्रभावित असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है.
यह लंगर गुरु नानक सत्संग सभा की लंगर कमिटी के सेवकों द्वारा स्वयं तैयार किया जा रहा है एवं इसे फूड कंटेनर में पैक कर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मुंडला पहाड़,विद्यानगर में रहने वाले असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है.
इस पुनीत कार्य मे गुरु नानक सत्संग सभा के श्रद्धालुओं द्वारा बढ़ चढ़ कर सत्संग सभा को आर्थिक सहयोग भी किया जा रहा है.
सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने बताया कि यह लंगर सेवा लॉक डाउन तक अनवरत जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर फ़ूड पैकटों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है.

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि लंगर सेवा में लंगर कमिटी के
अशोक गेरा,
चरणजीत मुंजाल,
अर्जुनदास मिढ़ा,
सुरेश मिढ़ा,
जीवन मिढ़ा,
हरीश मिढ़ा,
मोहन काठपाल,
अनूप गिरधर तथा
वितरण में
रामकृष्ण मिढ़ा,
भूपिंदर सिंह,
गौरव मिढ़ा एवं
सुधीर शामिल थे.
साथ ही जानकारी दी कि लंगर बनाने एवं बांटने में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पास का समुचित उपयोग किया जा रहा है.

Leave a Reply