Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

जेसुइट सोशल साइंटिस्ट्स द्वारा भारत की पुनर्कल्पना विषय पर तीन-दिवसीय कांफ्रेंस आयोजित

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  17, 2024 ::

जेसुइट सोशल साइंटिस्ट्स ऑफ़ साउथ एशिया (जेएसएसएसऐ) के सेंट्रल जोन और नॉर्थ जोन ने 16-18 नवंबर 2024 को रांची के मनरेसा हाउस में ‘भारत की पुनर्कल्पना: भविष्य के लिए एक ईसाई दृष्टिकोण’ विषय पर एक कांफ्रेंस आयोजित किया। इसमें 18 सोशल साइंटिस्ट्स ने भाग लिया और विविधता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, टिकाऊ अर्थव्यवस्था, जलवायु संकट, नागरिक समाज, स्वास्थ्य सेवा, आर्थिक विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, मानव विकास और अन्य विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। प्रस्तुत किए गए शोधपत्रों को अब एकत्र किया जाएगा और आगे के विचार-विमर्श के लिए एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस कांफ्रेंस में दिल्ली से फादर लैंसी लोबो और फादर विंसेंट एक्का, एक्सआईएसएस रांची से फादर प्रदीप केरकेट्टा और विभिन्न स्थानों से अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply