रांची, 16 अगस्त 2026: बरगाईं-बरियातू क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आनंदमय प्रारंभिक शिक्षा देने के उद्देश्य से लंदन किड्स प्ले स्कूल एवं लिटिल हिल्स डे केयर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने उपस्थित होकर शुभकामनाएँ दीं।
लंदन किड्स में खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, रचनात्मक, सामाजिक, भावनात्मक एवं शारीरिक विकास पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं लिटिल हिल्स डे केयर में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण, आराम, खेल एवं व्यक्तिगत देखभाल की सुविधाएँ मिलेंगी।
निदेशक डॉ. रंजीत रंजन एवं संरक्षिका श्रीमती पाली वसुधा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, संस्कारयुक्त वातावरण तथा अभिभावकों को भरोसेमंद देखभाल उपलब्ध कराना है।




