राची,झारखण्ड | अक्टूबर | 16, 2022 ::
राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय 11वीं राँची जिला जुनियर एवं सीनियर बालक – बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2 ,धुर्वा ,राँची में दिनांक 22 एवं 23 अक्टूबर 2022 को किया गया है। इस प्रतियोगिता में राँची जिले के किसी भी कोटि के विधालय/महाविद्यालय /क्लब/ग्रामीण क्षेत्र की टीम भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता के आधार पर राँची जिला जुनियर एवं सीनियर बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा,जो आगामी माह मधुपुर,देवघर में आयोजित 4 से 6 नवम्बर तक 16वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर बालक – बालिका खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जुनियर वर्ग के लिए जन्म तिथि 01.01.2007 से ऊपर एवं सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम 25 वर्ष तक होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी संंस्था से प्राप्त जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की 2 छाया प्रति एवं चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो को जमा करना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 के शाम पांच बजे तक जिला संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036) , सुभाष गांगुली (8260884220),सहजाद कुरैशी (9199740791) पर सम्पर्क कर जमा कर सकते हैं।
यह जानकारी राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।



