Breaking News Latest News खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे प्रतिभागी सम्मानित

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 14, 2024 ::

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव वॉयस ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी एव वॉयस ऑफ झारखंड के निदेशक अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेकर एव विनर और रनर अप होकर रांची लौटने पर आज रांची एयरपोर्ट पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र और पुस्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में रांची झारखंड के अलग अलग शहरों से आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर विनर और रनर होकर झारखंड का राज्य का नाम पूरे देश में रौशन किया है।

रेणु मण्डल, रिद्धिमा अग्रवाल, कविता वर्मा, भावना प्रिया, फर्स्ट रनर, चंद्रमणि खुजुर, चांद वर्मा, अश्वि अग्रवाल, अव्यांस अग्रवाल,
सहित स्टोरी लाइन इंडिया मैगजीन की मुख्य संपादिका साधना कुमर सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मौके पर जयंत मिश्रा,वसीम आलम सहित कई बच्चो के अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply