Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

351 कुंवारी कन्याओ एवं 71 विनायक जी महाराज का पूजन 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 02, 2022 ::  संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है। आज रविवार 02 अक्टूबर को संस्था के सदस्यों के द्वारा सामुहिक रूप से 351 कुंवारी कन्याओ एव 71 विनायक जी महाराज (श्री गणेश) जी का पूजन पूर्ण आस्था के साथ किया गया। 351 कन्या एव 71 गणेश जी महाराज के पूजन के साथ संस्था के द्वारा 51वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में 1200 श्रद्धालुओ ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण भी भव्य रूप से आयोजन किया गया।

श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम पहली बार किया गया था संस्था ने 108 कन्या के पूजन का कार्यक्रम करने का रखा था पर 351 कन्या आ गई थी 71 छोटे लडके विनायक जी महाराज(श्री गणेशजी) आ गये थे। उन सभी कन्याओ एव विनायक जी महाराज ( श्रीगणेश) जी महाराज का पूजन कर सभी आये हुए कन्याओ एव बच्चों को भोजन कराकर सभी बच्चो को तिलक करकर निकलकर सभी को नये वस्त्र, चुनरी, फल एव रू•11 दक्षिणा देकर सभी आये हुए कन्याओ एव बच्चों को संस्था के सदस्यों ने विदाई की।

उन बच्चों के साथ आये हुए उनकी माताओं को संस्था के सदस्यों से द्वारा साडी का वितरण किया गया।सभी बच्चे एव महिलाये नवरात्री एव दुर्गा पूजा के अवसर पर नये वस्त्र मिलने से बहुत ही खुश हो रहे थे।

निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर को माता के पूजन हेतु फुलो एव गुबारो से सजाया रहा है। निर्माणाधीन मंदिर की सजावट देखने लायक थी। संस्था के सदस्यों ने भजन सत्संग कर कार्यक्रम की शुरुआत की

आज कन्या पूजन के साथ साथ श्री कृष्ण अन्नापूर्णा भंडारे के प्रसाद का भी लगभग 1200 श्रद्धालुओ ने ग्रहण किया।

संस्था के कन्या पूजन कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय जालान, ओमप्रकाश सरावगी विष्णु सोनी,नन्द किशोर चौधरी, सुशील नारसरिया,सुरेश चौधरी,किशन सोनी,हरी सोनी, वेंकट गाडोदिया,सुशील गाड़ोदिया,जयप्रकाश मित्तल, अमित पोद्दार महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,विमला जालान,शोभा जालान, सुनीता अग्रवाल,सरीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, चंदा देवी अग्रवाल,मीरा देवी आडुकिया, एव संस्था के और भी बहुत से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

Leave a Reply