Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड में रामनवमी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले को किया अलर्ट 

राची,झारखण्ड  | मार्च  | 29, 2023 ::  झारखंड में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राज्य के संवेदनशील जिलों में केंद्रीय बलों की सात कंपनी तैनात की गई है।

इसके अलावा 14,920 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।

प्रदेश में रामनवमी पर डीजे बजाने पर मनाही का फरमान जारी किया गया है।

यह फरमान न्यायालय के आदेश पर जारी किये गए है।

रांची और गिरिडीह में सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) और जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका जिले में एक-एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती हुई है।

पलामू में सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक कंपनी तैनात है ।

इसके अलावा झारखंड पुलिस की रैपिड एक्शन पुलिस (रैप) की दो कंपनी रांची में लगाई गई है।

जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा व कोडरमा में रैप की एक-एक कंपनी तैनात की गई है।

रामनवमी के दौरान 25 डीएसपी, 28 इंस्पेक्टर, 320 दारोगा, 160 सशस्त्र बल, 8305 लाठीबल, 4950 गृह रक्षक, एक कंपनी एटीएस, स्वान दस्ता 01, अश्रु गैस दस्ता 05, अग्निशमन दस्ता 05, बीडीएस दस्ता 03, पुलिस मुख्यालय के नियंत्रणाधीन 150 जवान और विभिन्न रेंज के डीआईजी के नियंत्रणाधीन 950 जवानों को तैनात किया गया है।

हजारीबाग में 14 अतिरिक्त डीएसपी के अलावा 20 इंस्पेक्टर, 250 दारोगा-जमादार, 50 विशेष शाखा के दारोगा को लगाया गया है।

एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, एक कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, एक डॉग स्क्वायड, एक कंपनी एटीएस, एक बम निरोधक दस्ता, एक अश्रु गैस दस्ता, पांच अग्निशमन दस्ता, 160 सशस्त्र बल, 2500 लाठी बल व 500 गृह रक्षक भी हजारीबाग में तैनात किए गए हैं।

रांची में 1705 लाठी बल 500 होमगार्ड,

जमशेदपुर में 450 लाठी बल 300 होमगार्ड,

हजारीबाग में 2500 लाठी बल और 500 होमगार्ड,

गिरिडीह में 500 लाठीबल 200 होमगार्ड,

बोकारो में 300 लाठीबल 300 होमगार्ड,

पलामू में 340 लाठीबल 250 होमगार्ड

पाकुड़ में 100 लाठीबल 50 होमगार्ड,

साहिबगंज में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड,

गुमला में 100 लाठीबल 200 होमगार्ड,

लोहरदगा में 400 लाठीबल 200 होमगार्ड,

सिमडेगा में 100 लाठीबल 150 होमगार्ड,

सराइकेला में 100 लाठीबल 150 होमगार्ड,

रामगढ़ में 100 लाठीबल 100 होमगार्ड,

चतरा में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड,

देवघर में 175 लाठीबल 150 होमगार्ड,

धनबाद में 400 लाठीबल 300 होमगार्ड,

गोड्डा में 120 लाठीबल 1000 होमगार्ड,

दुमका में 160 लाठीबल 150 होमगार्ड,

चाईबासा में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड,

कोडरमा में 200 लाठीबल 100 होमगार्ड,

जामताड़ा में 150 लाठीबल 300 होमगार्ड,

गढ़वा में 200 लाठीबल 200 होमगार्ड,

खूंटी में 100 लाठीबल 100 होमगार्ड और

लातेहार में 100 लाठीबल 100 होमगार्ड

की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

प्रदेश के कुछ जिलों में रामनवमी की पुर्व संध्या पर झांकी और शोभा यात्रा का आयोजन होता है ।

राजधानी में रामनवमी की तैयारी जोरो पर है।

धार्मिक स्थल को सजाया जा रहा है।

शहर में भव्य रूप से प्रकाश व्यवस्था की गई है।

शोभा यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा बल की तैनाती के साथ साथ गश्ती बल को भी लगाया गया है।

रातु रोड,बरियातू,कांके, हटिया,धुर्वा स्थानो से लोग महावीर झंडे के साथ शोभा यात्रा में शामिल होते है जो रांची के ओवरब्रिज के निकट तपोवन श्री राम मंदिर पहुंच कर समाप्त होता है।

राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।कल दिन में रातु रोड से लेकर मेन रोड पर आवा-जाही पर रोक होगी।शहर में सभी वाहन के परिचालन पर रोक लगाई गई है।

रांची में रामनवमी पर हजारों की संख्या में बड़े छोटे झंडे शामिल होते है।लाखों की संख्या में लोग अपने पारम्परिक हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आते है।

प्रदेश के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने श्री रामनवमी पर प्रदेश के लोगो को शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply