,राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2022 :: एकल अभियान की युवा शाखा, एकल युवा का गठन 26 जनवरी 2022 को हुआ था और आज देश के 18 शहरों में कार्यरत है। एकल अभियान ग्रामीण भारत के हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा दिलाने के लक्ष्य पर काम कर रही एक गैर-लाभकारी संगठन हैं एवं भारत में वंचित ग्रामीण और आदिवासी जनता के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। एकल युवा की टीम ने अपर बाजार स्थित बस्ती “शक्ति” को गोद लिया है और वहां के परिवार और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करेगी।
एकल युवा बुनियादी शिक्षा के अलावा संस्कार शिक्षा एवं स्वास्थ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करते हैं। आज प्रथम दिन एकल युवा के कार्यकर्ताओं ने बस्ती के लोगों के साथ परिचय का कार्यक्रम हुआ जिसके पश्चात बच्चों में स्लेट बांटा गया और चित्रकारी किया गया। बच्चों को संस्कार शिक्षा के तहत बड़ों को प्रणाम करना और साफ़ सफाई का महत्व एवं कचड़ा का निष्पादन के लिए कूड़ादान के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। एकल युवा की टीम हर 15 दिन में यहाँ कार्यक्रम करेगी।
आज के कार्यक्रम में एकल युवा रांची से विशेष केडिया, शीतल जैन, अंकिता सिंह, पूजा बगडिया, प्रिया पोद्दार, निधि मोदी, निशा, निपुन, अमन, सृष्टि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




