Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

राष्ट्रीय मंडल के स्वर्ण विजेता लवली चौबे एवं रूपा रानी तिर्की की जोड़ी ने सेमीफइनल में जगह की पक्की

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 02, 2022 ::  36वीं राष्ट्रीय खेल , गुजरात 2022 के छठवें दिन लॉन बाउल्स में झारखंड का शानदार प्रदर्शन रहा , आज कुल 5 स्पर्धा खेली गई और सभी में जीत दर्ज की गई।
महिला पेयर्स में राष्ट्रीय मंडल के स्वर्ण पदक विजेता ने अपने दोनो मैच
17-12 बिहार से वही दूसरा मैच दिल्ली को 19-5 से अपने जीत के सिलसिला जारी रखा और सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया है। वही महिला ट्रिपल में भी झारखंड की लड़कियों की जोड़ी सरिता तिरकी, कविता और अनामिका लकड़ा ने ओडिसा को बहुत बड़े अंतर 42-06 से हराया । और लड़के भी आज कम नही रहे पुरुष फोर्स टीम के चंदन, दिनेश , आलोक एवं प्रिंस की जोड़ी ने ओडिशा को 33-08 से मात दिया और वही पुरुष एकल में सुनील बहादुर ने ओडिशा को 21 -6 से जीत दर्ज की।

बताते चले अभी तक झारखंड ने लॉन बाउल्स में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने झोली में दाल चुके है।
सभी खिलाड़ियों को संघ के सचिव सह टीम कोच डॉ मधुकान्त पाठक ने शुभकामनाएं दी और कहा की झारखंड लगातार लॉन बाउल्स में उम्दा प्रदर्शन कर रही है उम्मीद जताई की बचे सभी स्पर्धा में मैडल झारखंड के लिए जीतेंगे। लॉन बाउल्स झारखंड बहुत बड़ा लॉन बाउल्स का हब बन सकता है ,हमारे यहां काफी प्रतिभा मौजूद है अगर सरकार मदद करे तो । झारखंड टीम के मैनेजर अरविंद सिंह एवं गीता ने कहा की यहाँ बहुत अच्छा व्यवस्था है और खिलाड़ी पूरे जोश के साथ झारखंड के लिए खेल रहे हैं

Leave a Reply