Breaking News Latest News झारखण्ड

20 दिसंबर को करेंगे दिव्यांगजन विधानसभा का घेराव

रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 15, 2022 ::  झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हम सरकार के समक्ष अपनी एक की सूत्री मांगों को रखते हैं और विगत 19 दिनों से झारखंड के समस्त दिव्यांगजन राजभवन के समक्ष दिन-रात धरने पर बैठे हुए हैं मगर सरकार के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई ना ही किसी तरह का सूट लिया गया आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य यह है कि सरकार या तो हमारे साथ शीतकालीन सत्र से पहले वार्ता करें या फिर हम समस्त दिव्यांगजन 20 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे क्योंकि जब सरकार शांतिपूर्वक चल रहे धरना स्थल में दिव्यांग जनों को सुनने नहीं पहुंची तो अब दिव्यांगजन ही खुद उठकर के सरकार के लोकतंत्र की उस मंदिर में जाकर के जिसे विधानसभा कहा जाता है वहां पर अपने हक अधिकार को लेकर झारखंड की सरकार बल्कि 21 सूत्री मांगों को 81 विधानसभा के प्रतिनिधि से मांग करेंगे क्योंकि जब जब चुनाव का पर्व आता है तो यही प्रतिनिधि दिव्यांग जनों का वोट लेने आते हैं आज वोट का हिसाब लेने दिव्यांगजन विधानसभा पहुंचेंगे क्योंकि हमारे मांगे वह नहीं है जो पूरा नहीं किया जा सकता है बल्कि पहले से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में है मगर उससे यह सरकार इंप्लीमेंट नहीं पा रही है।
1200000 दिव्यांगों के साथ छलावा अच्छा नहीं है इसलिए दिव्यांग जनों ने तय किया है कि आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार पर मौका दिया जाए जब सरकार सत्र से पहले हमारी मांगों को पूरा करती है तो ठीक है वरना रोड पर आकर के विधानसभा का घेराव करेंगे और समाज को बताएंगे कि यह सरकार कितनी नीर दर्द है कितनी सख्त दिल है जो असहाय बेबस लोगों के साथ इंसाफ करने से बच रही है इसलिए आज का प्रेस कॉन्फ्रेंस खासतौर पर सरकार के समक्ष आप मीडिया बंधुओं की द्वारा रखने का कार्य हम कर रहे हैं सरकार अगर हमारे हक अधिकार को समझती है हमारी मांगों पर विचार करें हमें धर्म से उठाने का काम करें और अपने अच्छा होने और झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का सच्चा सबूत पेश करें।

Leave a Reply