Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके लाइफस्टाइल

रा० म० वि० हुसैनाबाद पलामू के वर्ग 06-08 के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

पलामू, झारखण्ड |  दिसम्बर  | 16, 2022 ::  हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल जपला पलामू के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पीएन सिंह एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट दयानंद कुमार के देखरेख में रा० म० वि० हुसैनाबाद पलामू के वर्ग06-08 के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इनके साथ अन्य कर्मियों में, बलराम सिंह भी थे।

बच्चों की ऊंचाई,वजन ,आंख की रोशनी, नाखून जांचने के बाद उन्हें दिशा निर्देश दिया गया।
बच्चों को स्वस्थ रहने का मूलमंत्र बताया गया जैसे सुबह में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर समय पर अच्छी तरह हाथ धोकर,चबा चबाकर नाश्ता करनी चाहिए, यथासंभव गुनगुना पानी पीना चाहिए,
नाखूनों को छोटा और साफ रखनी चाहिए।
विटामिन ए,बी,सी व डी की कमी से होनेवाले बिमारियों के बारे में बताया गया, साथ ही उपचार के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया।
जांचोपरांत बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार , रक्ताल्पता से होनेवाली बीमारी की दवा के साथ कैल्सियम की दवा भी वितरित किया गया।

Leave a Reply