Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

भारतीय संस्कृति की रक्षा ही हम सबका नैतिक कर्तव्य – बी के राजमती

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 08, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय पिठौरिया कांके कि ओर से हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर आश्रम को भगवा ध्वज और दीपो से सजाया गया। इस अवसर पर संस्था कि संचालिका बी के राजमती ने कहा कि हिंदू नव वर्ष पर हम सभी भाइयों और बहनों को अपने भारतीय संस्कृति व परंपराओ से जुड़े रहने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने पूर्वजों के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत हैं। इस अवसर पर आश्रम के भक्तो के बीच मिठाई भी वितरित किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से बी के राजमती, बी के वीना, कविता सेन, ऊर्मिला देवी,लीला देवी,सीमा उरांव, सीता उरांव, निर्मला उरांव, इंद्रा देवी, विरासमुनी देवी, कुशुम राठौर,शीला देवी, महेश कुमार आदि कई भक्त गण उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply