राची, झारखण्ड | जून | 10, 2024 ::
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मित्र मंडल रांची ने वेबीनार का आयोजन किया
* योग महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम : प्रोफेसर कामिनी कुमार
* योग से स्त्री का साहस बढ़ता है : डॉ. निशा जोशी ( इन्दौर )
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मित्र मंडल रांची ने वेबीनार का आयोजन किया, जिसका विषय था “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” ( Yoga for Women Empowerment ) जो इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है।
वेबीनार के मुख्य वक्ता थे प्रोफेसर कामिनी कुमार,
विश्वविद्यालय प्रोफेसर (सेवानिवृत्त), पूर्व प्रति कुलपति रांची विश्वविद्यालय, रांची एवं
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा एवम् इन्दौर की डॉ. निशा जोशी,अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु, स्प्रिचुअल मेटिवेशनल स्पीकर व समाज सेविका ।

योग मित्र मंडल की सचिव
डॉक्टर परिणीता सिंह ने योग मित्र मंडल की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि योग मित्र मंडल का उद्देश्य योग की सही और सटीक जानकारी देना है साथ ही उन्होंने बताया कि योग मित्र मंडल गांव – गांव जाकर योग का प्रचार प्रसार करता है।
प्रियंका ने शांति पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की ।
डॉ परिणीता सिंह ने कार्यक्रम के वक्ताओं का परिचय दिया।
इससे पहले योग मित्र मंडल रांची के अध्यक्ष आर. के. कटारिया ने स्वागत भाषण दिया और बताया योग मित्र मंडल, राची की शुरुआत सन् 2009 में हुई थी और यह बिहार स्कूल, मुंगेर के झारखंड की शाखा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु डॉक्टर निशा जोशी ने अपने वक्तव्य मे कहा हमें हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी है। महिलाओं की सशक्तिकरण के बारे में उन्होंने कहा शिव शक्ति के बिना अधूरे हैं, महिला शक्ति की केंद्र है इसलिए अपनी शक्ति को महसूस करने की आवश्यकता है। उन्होने बताया महिलाए पुरुषों से ज्यादा भावुक होती हैं। महिलाओं एवं किशोरियों में कई तरह की शारीरिक परेशानियां आम हो गई हैं, जिसे योग से ठीक रखा जा सकता है। उन्होंने उन समस्याओं को ठीक करने हेतु कुछ आसनों का भी उल्लेख किया, जिनमें उत्तानपादासन, शलभासन, पवन मुक्तासन, धनुरासन, वक्रासन आदि महिलाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा आसान न करके काम ही करें लेकिन सही तरह से करें ताकि उनका सर्वाधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा जो भी योग करें सजक होकर करें ।
डॉक्टर जोशी ने कहा योग से शरीर की सभी तरह की बीमारियों को ठीक और कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग से शरीर के तन्त्रो का आपस में समन्वय बना रहता है योग से स्त्री का साहस बढ़ता है उन्होंने गीता और रामायण पढ़ने की भी सलाह दी, जिससे महिला सशक्तिकरण में मदद मिलेगी.
प्रोफेसर कामिनी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमें हर दिन योग करना चाहिए महिलाओं की अपनी पूरी जिंदगी में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है जिस कारण उनपर बहुत से दबाव पड़ते हैं। उन्होंने कहा योग महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बनता है उन्होंने कहा आसान शारीरिक दर्द को काम करता है, जिससे ताकत बढ़ती है। महिलाएं अगर योग से जुड़ी रहे तो उन्हें शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है। सशक्त होने के लिए महिलाओं को सबसे पहले शरीर को स्वस्थ रखना होगा योग सभी विधाओं से संपूर्ण विधा कहलाती है। योग और ध्यान बृहद रूप से काम करता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योग की अहम भूमिका है। योग से आत्मविश्वास बढ़ता है।
उन्होंने कहा अपने अंदर की कमजोरी को योग से मिटा ले तभी आप सशक्त होंगे।
योग मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष शंकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया ।
वेबीनार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाएं, छात्र एवं कई वर्ग के लोग शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन योग मित्र मंडल की सचिव डॉक्टर परिणीता सिंह ने किया।



