राची, झारखण्ड | फरवरी | 10, 2023 :: झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि 02 वर्षों से लगातार कोशिश के बाद कल झारखंड कैबिनेट ने 4401 उर्दू शिक्षक के पद को योजना मद से गैर योजना पद में करने की मंजूरी प्रदान किया है।
झारखंड छात्र संघ ने उर्दू शिक्षकों से किया वादा निभाया।
4401 उर्दू शिक्षक के पद में कार्यरत 701 उर्दू प्राथमिक शिक्षक भी रिक्त 3700 उर्दू शिक्षक के पदों को भरवाने में सहयोग करें ताकि सभी पदों पर बहाली हो सके और प्रशिक्षित लोगों को शिक्षक बनने का अवसर।
एस अली ने महागठबंधन सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि 23 वर्षों से उर्दू शिक्षक के सभी पद भरे नही जा सकें है।
जिसका मुख्य कारण नियमावली में लगातार संशोधन है उनहोंने प्राथमिक शिक्षक की बहाली में शैक्षणिक योग्यता इंटर प्रशिक्षित के साथ स्नातक प्रशिक्षित करने की मांग सरकार से किया।




