रांची, झारखण्ड | फरवरी | 10, 2023 :: उपायुक्त कार्यालय रांची के कमरा नम्बर 505 में शुक्रवार को सीएससी ई गवर्नेस के द्वारा एक दिवसीय आधार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में झारखंड के 24 जिलों के आधार ऑपरेटर उपस्थित हुए। कार्यशाला में आधार कार्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 आधार ऑपरेटर को अवार्ड और सर्टिफिकेट भी दिया गया।
कार्यशाला में उपस्थित सीएससी टीम और वीएलई को संबोधित करते हुए यूआईडीएआई डायरेक्टर नीरज कुमार ने कहा कि आप सभी आधार ऑपरेटर काफी सपोर्टिव हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। हम आपके सपोर्ट के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सीएससी एसपीवी के राज्य प्रमुख
शंभू कुमार ने समान्य सेवा केन्द्र के कार्य व आधार सेवा से संबंधित जानकारी दिये। वहीं राज्य मैनेजर दिलीप शाह ने आधार से संबंधित संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यशाला को संयुक्त सचिव संजय बिहारी अम्बष्ठ, उप निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची जयवर्धन कुमार ने भी संबोधित किये। इस मौके पर प्रशांत कुमार,अजीत कुमार, निखिल कुमार, राकेश कुमार, पप्पू कुमार, चंदन कुमार, विवेकानंद व विनय कुमार सहित यूआईडीएआई की टीम व आधार ऑपरेटर उपस्थित थे।




