Latest News कैंपस झारखण्ड

एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा मारवाड़ी कॉलेज में वृक्षारोपण :: पेड़-पौधों की रक्षा से ही पर्यावरण की रक्षा होगी

रांची, झारखण्ड । जुलाई | 27, 2017 :: 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी के समादेशी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार के निदेशानुसार मारवाड़ी कॉलेज , राँची में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र नाथ ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे | उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया | उन्होंने कैडेटों से कहा कि पेड़-पौधों की रक्षा से ही पर्यावरण की रक्षा होगी | एन.सी.सी. कैडेटों से कहा कि अपने-अपने गांव में पाँच-पाँच पौधे लगायें एवं लोगो को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक करें | इस अवसर पर प्रोफ़ेसर-इन-चार्ज डॉ. अजय कुमार मलकानी ,एन.सी.सी. अधिकारी मेजर (डॉ.) महेश्वर सारंगी , सूबेदार मेजर लखबीर सिंह , सूबेदार रामबिलास उरांव , सूबेदार ब्रह्मेश्वर सिंह , डॉ. जी.पी. त्रिवेदी , डॉ. बी.पी. वर्मा , डॉ. बी. बी. महतो , डॉ . आर. आर. दास , डॉ. आत्मजीत सिंह ,सीनियर अंडर अफसर कुमार नीरज , हीरा कुमार ठाकुर , बिक्की कुमार प्रसाद , राहुल सिंह मुंडा , अजित कुमार महतो एवं आशीष कुमार राम सहित सैकड़ो एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित थे |

Leave a Reply