Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

जरूरतमंद बच्चों  के लिए बुक बैंक की स्थापना :: एक लाख पुस्तक संग्रह का लक्ष्य : संजय सेठ ( सांसद )

रांची, झारखण्ड |  नवम्बर  | 19, 2020 :: आज सांसद कार्यालय अरगोड़ा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सेठ ने कहा रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जो भी जरूरतमंद बच्चे हैं उसे निशुल्क  पुरानी पुस्तकें दी जाएगी। उसी के निमित्त बुक बैंक की स्थापना की गई  दिसंबर तक  एक लाख पुस्तक  संग्रह  करने का लक्ष्य रखा गया है।
सांसद संजय सेठ ने सभी सामाजिक धार्मिक एवं रोटरी क्लब लायंस क्लब सहित सभी आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर में रखे पुराने किताब साहित्य या कोई भी ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं उसे अपने क्षेत्र के नजदीकी सांसद समाधान केंद्र या सांसद कार्यालय में  पहुंचाने का कष्ट करें और जो आने में असमर्थ हैं वह 0651 22400 60/ 22400 54 पर संपर्क करें उनके घर से पुस्तके मंगा ली जाएगी। पुरानी पुस्तकों को अच्छे से बैंडिंग कर उसका वितरण किया जाएगा बुक बैंक खोलने का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद  बच्चे जो गांव टोला में पढ़ने वाले हैं  उसे पुस्तक  उपलब्ध हो सके चाहे जो भी बड़े लोग कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उसे ज्ञानवर्धक पुस्तक उपलब्ध कराया जा सके। राज्य सरकार बच्चों को पुस्तक उपलब्ध नहीं करा पाई है बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए पुस्तक बैंक की स्थापना की गई है

सांसद संजय सेठ ने छठ व्रत को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा जो भी श्रद्धालु छठ घाट पर जाएं मास्क अवश्य पहने घाट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें घाट पर कम से कम लोग जाएं छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को घाट पर ना ले जाएं अभी  ऐतिहातिक  बरतना जरूरी है इन सब बातों का ध्यान अवश्य रखें रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी जनता को छठ महापर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं छठी मैया सभी के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करें यह कामना करता हूं।

Leave a Reply