Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एस एस मेमोरियल कॉलेज में विद्यार्थियो के बीच पौधौ का वितरण

राची, झारखण्ड | अगस्त | 21, 2023 ::

आज दिनांक 21अगस्त 2023 दिन सोमवार को रांची नगर निगम रांची के द्वारा कांके रोड स्थित एस एस मेमोरियल कॉलेज रांची के विद्यार्थियो के बिच 150 फलदार पौधौ का वितरण किया गया।

साथ ही विवेकानंद यूथक्वेक फाऊंडेशन , एस एस मेमोरियल एन एस एस विभाग एवं रिलेशनस के संयुक्त तत्वाधान में मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एव उर्जा संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया।

जिसमें 200 छात्र छात्राओ को संस्था कि ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां भी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस एस मेमोरियल कॉलेज कि प्राचार्या डॉ वंदना राय,रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथक्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ संजय सारंगी,एन एस एस कि डॉ प्रेमा कुमारी, डॉ सीमा सुरीन, डॉ नाजिश हसन, प्रो आकांक्षा सिंह नगर निगम के सौरभ केशरी, उमेश कुमार, राजकुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर सैंकड़ो वाणिजय विभाग, अंग्रेजी विभाग, भूगोल विभाग, हिंदी विभाग छात्र छात्राओ एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply