राची, झारखण्ड | जून | 08, 2024 ::
देश के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने अपनी ओर से शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामनाएं संदेश में आशा व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में महत्व पूर्ण निर्णय लेंगे। जिससे देश प्रगति के रास्ते पर बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। देश और जनता को उनसे बहुत अपेक्षाएं हैं और हमारे प्रधानमंत्री अपेक्षाओ पर खरे उतरेंगे।
आशुतोष ने कहा कि हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।देश वासियों को उनसे बड़ी आशाएं हैं।इसकी जितनी भी प्रसंशा की जाए वो कम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते हुए हमारा देश सुरक्षित है। इसकी सीमाएं सुरक्षित है और आर्थिक दृष्टिकोण से हम और भी मजबूत होकर उभरेंगे।