Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

झारखण्ड के चार योग गुरु, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित

रांची, झारखण्ड  | जून  | 27, 2022 ::  ऐ भी इंस्टीट्यूट आफ योगा इंटरनेशनल एंड डिपार्टमेंट ऑफ योग , विक्रम यूनिवर्सिटी , उज्जैन द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार में झारखंड के रांची विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एस के घोषाल एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सोनाली सरकार एवं चैताली मुखर्जी, प्रशांत सिंह हुए सम्मानित। रविवार को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव कार्यक्रम में 22 राज्यों के योग क्षेत्र में अच्छे कार्य कर योग को आगे बढ़ावा देने वाले योग गुरुओं को सम्मानित किया गया l जिसमें डॉ एस के घोषाल, चैताली मुखर्जी , सोनाली सरकार ,प्रशांत सिंह को एस वि एन वाई पी अवार्ड केमिनिटी के चेयरमैन डॉ अजय वकतारिया, स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी, विक्रम युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अखिलेश कुमार पाण्डेय व यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ एस के मिश्रा ने संयुक्त रूप स्मृति चिन्ह तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply