Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

नाट्यालय संस्था ने अपने नाटक “कथा एक अगोचर की “ से बांधा समा 

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 29, 2023 ::  आज दिनांक 29/03/2023, दिन बुधवार को ऑड्रे हाउस, रांची में चल रहे तीन दिवसीय छोटानागपुर नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन रांची की नाट्य संस्था नाट्यालय द्वारा नाटक “ कथा एक अगोचर की “ का मंचन किया गया।
नाटक मूल रूप से एक कंजूस मुखिया के कायांतरण पर आधारित था। भरपूर हास्य और मनोरम संगीत से भरपूर इस नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। हर सीन में दर्शकों की वाहवाही और तालियां बजती रही।
मुखिया के किरदार में स्वयं नाट्यालय के संस्थापक शिवम मनोहरण थे, जिन्होंने अपने खास अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया। बेटा-बेटी के किरदार में सूरज मिश्रा और तन्वी वर्दीयार, दरबान के किरदार में सुमंत और अशुतोष, नट-नटी के किरदार में बादल साहू और नाटक के निर्देशिका खुद आयुषी भद्रा थी। विदूषक के भूमिका में अथर्व सिन्हा और अनुष्का भद्रा, मुंशी जी के खास किरदार में अंकिता केरकेट्टा और गांव वाले की भूमिका में सक्षम मनोहरण, साक्षी प्रिया, चिराग साहू, सचलीन कौर, आकाश एवम अन्य थे ।
संगीत में तबले पर वेदांत सेनापति एवम पाश्र्व संगीत और रोशनी सज्जा में अंकिता केरकट्टा और आयुषी भद्रा थे।
नाटक का निर्देशन आयुषी भद्रा ने किया। इसमें मार्गदर्शक के रूप में मृणाल पाठक, रौशन शर्मा, सुकंठ ठाकुर और शिवम मनोहरन थे।
इस विशेष मौके पर कुछ विशिष्ट अतिथियों का आयोजक टीम के द्वारा सम्मान किया गया जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक सह भोजपुरी युवा विकास मंच झारखंड के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ,समाजसेवी और भाजपा के युवा नेता डॉo अनिल कुमार, ग्रुप ऑफ चिरंजीवी स्कूल की डायरेक्टर डॉ माया कुमार, श्रीमती मृदुला मल्होत्रा, मेडवेंट कंपनी के डायरेक्टर राज सिन्हा, हेरिटेज बैंक्वेट के अमित मिश्रा के साथ-साथ और भी अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यह जानकारी नाट्यालय संस्था के संस्थापक शिवम मनोहरण ने दी।

Leave a Reply