राची, झारखण्ड | मई | 06, 2025 ::
मारवाड़ी महाविद्यालय के स्नातक अंग्रेजी व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के छात्र प्रणव राम तिवारी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के युवा एवं खेलकूद मंत्रालय द्वारा 9 मई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रणव झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे । गौरतलब है कि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय युवा मंत्रालय द्वारा संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 28 राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे जिसमें झारखंड का प्रतिनिधि मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र प्रणव राम तिवारी करने वाले हैं ।
प्रणव के प्रतिनिधित्व पर पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि “आज मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र भारत के सर्वोच्च लोकतांत्रिक सदन तक पहुंच गए हैं जो कि महाविद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है। साथ ही मारवाड़ी महाविद्यालय पूरे झारखंड ऐसा पहला महाविद्यालय बन गया है जिसके छात्र आज संसद भवन तक पहुंच कर पूरे झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं” ।
प्रणव की यह उपलब्धि वास्तव में सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। अपनी अटूट मेहनत व लगन के बल पर इस उपलब्धि को प्राप्त कर प्रणव ने कीर्तिमान रचा है ।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रणव को सम्मानित किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ मनोज कुमार , प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आर आर शर्मा , डी एस डब्लू डॉ तरुण चक्रवर्ती , अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ स्नेह प्रभा महतो , विभाग के डॉ रोनाल्ड खलको , डॉ राहुल कुमार व एन एस एस यूनिट 2 के प्रोग्राम ऑफिसर श्री अनुभव चक्रवर्ती ने प्रणव को बधाई व शुभकामनाएं दी।




![cm jharkhand congrulated mahimapat rey [ dc bokaro ]for being awarded by govt of india](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/10/02-Raghuvar-Das-02-464x290.jpg)