राची, झारखण्ड | अगस्त 16, 2024 ::
अनेकों महापुरुषों के बलिदान, कठिन संघर्षों के पश्चात यह मौका हम सभी को मिला है। जिस तरह से हर घर तिरंगा का आयोजन हो रहा है जो सराहनीय है। सरकार इसी तरह हर घर रोजगार की व्यवस्था करें, फिर हमारा देश समृद्ध व शक्तिशाली बनाकर विश्व पटल पर उभरेगा।
उपरोक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को हरमू स्थित राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद कही।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएससी झारखंड हेड अरूप बनर्जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, संजीत चौरसिया, बालेश्वर ठाकुर, रोहित कुमार, राम लखन साहु, सोपर्णा जी,शशि जी, रविंद्र महतो, अशर जिलानी, मो जावेद, निखिल रंजन, कमलेशचौधरी, अशोक कुमार, कुशवाहा जगदीश साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।




