Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस प्रारम्भ,  दौड़, क्रॉस कंट्री, साइकिलिंग, योग, फुटबॉल, कबड्डी, वुशु, शूटिंग आदि होगे आयोजित 

राची, झारखण्ड  | जून |  23, 2025 ::

रांची :झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के निर्देश पऱ आज राज्य के कई जिलों में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस बड़े ही जोश से मनाया गया.

राज्य के विभिन्न जिलों में ओलम्पिक एसोसिएशन के द्वारा दौड़, क्रॉस कंट्री, साइकिलिंग, योग, फुटबॉल, कबड्डी, वुशु, शूटिंग आदि का आयोजन किया गया.आज यहाँ रांची स्थित मोराबादी मैदान गाँधी प्रतिमा के पास खेल कूद एवं युवाओं कार्य विभाग के द्वारा क्रॉस कंट्री और साइकिलिंग तथा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य खेल के खिलाड़ियों के द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया.

आज मोराबादी मैदान में क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ साथ साइकलिंग, कबड्डी का आयोजन किया गया.

आज प्रातः रांची में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के क्रॉस कंट्री दौड़ की शुरुआत विधायक रांची श्री सी पी सिंह और खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर(आई ए एस) के द्वारा झंडा दिखा कर किया गया.इस अवसर पर पूर्व निदेशक खेल आई पी एस सरोजिनी लकड़ा, अवर सचिव राजेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, चंचल भट्टाचार्य, एस के पांडे, उदय साहू, प्रभाकर वर्मा, संजय झा, अजय झा, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी सहित खेल विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे, इस अवर पऱ ओलिंपियन श्री मनोहर तोपनो को उनके खेलो के प्रति समर्पण और योगदान हेतु सम्मानित किया गया.

 

* निम्न संघो के खिलाड़ियों ने की शिरकत :

आज आयोजित हुए समारोह. के अवसर पर एथलेटिक्स, वुशु, साइकिलिंग, कबड्डी, योग, मालखम्ब, लॉन बॉल्स, क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई.

अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस समारोह को सफल बनाने में भारतीय खेल प्राधिकरण और रांची जिला ओलम्पिक संघ के साथ साथ अन्य संघो का सक्रिय सहयोग रहा.

* अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित, 29 को होगा प्रमाण पत्र वितरण समारोह :

आगामी 29 जून तक कबड्डी, योग, वुशु, सेपक टकरा, लॉन बॉल्स, शूटिंग आदि की प्रतियोगिता होंगी. इसके अलावे जिला स्तर पऱ भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे

श्री पाठक ने इसकी जानकारी. देते हुए बताया की आज झारखण्ड के तकरीबन सभी जिलों में जिला ओलम्पिक संघो के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय. ओलम्पिक दिवस मनाया गया हैँ

 

 

 

 

Leave a Reply